फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में लायंस क्लब गुरुहरसहाए ने गांव सियां वाला बराड़ के सरकारी हाई स्कूल में 100 से अधिक पौधे लगाए। इस मौके पर लायंस क्लब के प्रधान गौरव सचदेवा व क्लब के मेंबरों का कहना है कि पौधे लगाना मनुष्य के जीवन में बहुत ही जरूरी है। यही पौधे पेड़ बनकर हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं, जो हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होता है।