फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के अंगदपुरा में फायरिंग मामले में मारे गए दोनों युवकों का हुआ अंतिम संस्कार

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग की घटना में मारे गए साहिल जिंदल और गगन जिंदल का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय तक परिवार और जिला प्रशासन के बीच चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिसके बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ। गौरतलब है कि रविवार देर शाम अंगदपुरा मोहल्ले में दुकान के बाहर बैठे युवकों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें से साहिल जिंदल और गगन जिंदल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सोमवार को मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ परिवार की बातचीत चलती रही। सोमवार रात करीब आठ बजे दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन मंगलवार सुबह परिवार ने एक बार फिर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिवार की मांग थी कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके बाद जिला प्रशासन और परिवार के बीच काफी देर तक बातचीत हुई जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद अस्पताल से पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों के शव उनके घर लाए गए, जहां परिजनों ने अंतिम दर्शन किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें