हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की वीरवार को पंजाब के बठिंडा कोर्ट में मानहानि केस में पेशी थी, लेकिन अभिनेत्री अदालत में पेश नहीं हुईं। अदालत को कंगना के वकील ने सुरक्षा का हवाला देकर अभिनेत्री के पेश होने के लिए छूट देने की मांग की। यह मामला किसान आंदोलन के दौरान बठिंडा की रहने वाली बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी से जुड़ा है। वीरवार को बठिंडा कोर्ट में बुजुर्ग महिंदर कौर और एक अन्य गवाह गुरप्रीत सिंह अदालत में पेश हुए। अदालत में दोनों के बयान दर्ज किए गए।