फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट को पूरी तरह से खाली कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। खोजी कुत्तों से पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ली जा रही है। किसी को भी कोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।