जय श्री बांके बिहारी समिति की तरफ से 14 वां विशाल भगवती जागरण आढ़तियां मोहल्ला मेहली गेट में बड़ी श्रद्धा व धूमधाम के साथ करवाया गया। इसमें ज्योति पूजन जैन परिवार की तरफ से करवाया गया। झंडे तथा चुनरी की रस्म कमेटी द्वारा अदा की गई। जागरण में हुसन लाल परदेसी एंड पार्टी फगवाड़ा, जसवीर माही एंड पार्टी फगवाड़ा ने महामाई की सुंदर-सुंदर भेंटे सुना कर लोगों को नाचने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर परशुराम सेना के प्रधान लवली शर्मा, करण सोनी, विजय कुमार, रजत कालड़ा तथा अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे।