पठानकोट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जिला और सत्र न्यायाधीश रजनीश गर्ग की देखरेख में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर योग गुरु मोहिनी ठाकुर ने योग कराया और लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके सिखाए। इस कार्यक्रम में जूनियर डिवीजन के जज आसदीप और अरविंद सिंह, सीनियर असिस्टेंट संजय कुमार, वकीलों और पैरा-लीगल वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया।