श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन फगवाड़ा के गाँव घुमनां में श्री गुरु रविदास स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब घुमनां की ओर से एनआरआई भाईयों, इलाके के लोगों और ग्राम पंचायत घुमनां के सहयोग से करवाया गया। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को दो लाख रुपए तथा उप विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।