फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट आरटीओ आफिस में जनरेटर खराब, बिजली जाने से लोगों के नहीं हुए काम

पठानकोट के आरटीओ कार्यालय में बिजली सप्लाई ठप होने के बाद दूर दराज से आए लोगों को बिना ट्रायल दिये ही परेशान होकर लौटना पड़ा है। आरटीओ कार्यालय में दूर दराज से आए लोग जैसे ही कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारी उन्हे बिजली सप्लाई बंद होने का हवाला देकर वापिस भेजने लगे। वहीं, कुछ कर्मचारी तो आरटीओ कार्यालय से गायब ही दिखे। कर्मचारियों को पूछने पर कहते है कि आफिस के कार्य से बाहर गए हुए हैं। सरकारी कार्यालय में यह मुसिबत को देख गुस्साए लोगों ने सरकार प्रति रोष भी जाहिर किया। देखने वाली बात यह रही कि कर्मचारी यह कहने लगे कि मंगलवार बिजली कट होने की बात कहकर लोगों को आरटीओ कार्यालय ना आने के लिए का मैसेज देने लगे। वीर करण निवासी नरोट जयमल सिंह ने बताया कि वे हजार रुपए का पेट्रोल खर्च करके दूसरी बार बॉर्डर क्षेत्र से आरटीओ कार्यालय ट्रायल देने आया था लेकिन, उसे बिजली सप्लाई ठप होने का हवाला देकर वापिस भेज दिया है। वहीं, राजेश कुमार फंगोता ने कहा कि वे भी अपनी पढ़ाई छोड ट्रालय देने आरटीओ कार्यालय पहुंचा और उसे भी बिजली सप्लाई ठप होने का हलावा देकर लौटा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें