फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने पार्टी उम्मीदवारों के नॉमिनेशन फाइल करवाए

पंजाब के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता गुरकीरत सिंह कोटली बुधवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जमा करवाने के लिए नगर कौंसिल खन्ना पहुंचे। उम्मीदवारों के दस्तावेज रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम खन्ना को सौंपे गए। कोटली ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप के पास पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव लड़वाने के लिए अपने उम्मीदवार भी उपलब्ध नहीं। वह कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के बागी या दूसरे दलों के लोगों को टिकट दे रही है। प्रशासन के रवैये पर बोलते हुए पूर्व मंत्री कोटली ने कहा कि लुधियाना के डीसी और एसडीएम खन्ना पूरा सहयोग कर रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह कानून के अनुसार आगे बढ़ा रहे हैं। यह देख कर अच्छा लगा कि प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें