फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा का आरोप, व्यापारी दहशत में

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज में जीरा के दुकानदार और व्यापारी दहशत में है । कल देर शाम ज्वेलर्स मंजू के मालिक रतनलाल को गैंगस्टरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। विधायक का कहना है कि कुछ दिन पहले गैंगस्टरों ने रतनलाल से फिरौती मांगी थी उन्होंने गैंगस्टरों को फिरौती नहीं दी और ना ही उनका मोबाइल अटेंड किया। इसी के चलते उन्होंने दुकान में घुसकर उन्हें गोली मारी है। विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब के डीजीपी जीरा में पुलिस फ्लैग मार्च निकाल कर गए हैं जबकि जीरा में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है । इसी तरह यह कानून व्यवस्था चलती रही तो हर दुकानदार व व्यापारी दहशत में काम नहीं कर पाएगा। आम आदमी पार्टी के राज में गुंडागर्दी का बोलबाला ज्यादा ही बढ़ गया है। दुकानदार और व्यापारी भयभीत है। यही नहीं दुकानों पर चोरियों का सिलसिला भी बहुत बढ़ गया है। प्रत्येक दुकानदार चैन की नींद नहीं सो पा रहा है। विधायक ने कहा रत्तन लाल को गोली मारने की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । किस तरह गैंगस्टर ने दुकान मालिक को गोली मारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें