फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक चालक के अपहरण का विफल प्रयास

जम्मू-कश्मीर से सेब का ट्रक लेकर आए चालक का कुछ लोगों ने सड़क दुर्घटना के बाद अपहरण करने की कोशिश की। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरबर गुलाम सबा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से सेब लेकर आया एक ट्रक हाईवे पर हवेली के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उक्त ट्रक ड्राइवर का पुलिस ने 25 हजार रुपये में राजीनामा भी करवा दिया था तथा ट्रक चालक सेब का ट्रक खाली करने के लिए चला गया। लेकिन राजीनामा हो जाने के बाद भी दूसरे पक्ष के लोग ट्रक चालक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर अमृतसर ले जा रहे थे। रास्ते में करतारपुर में पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ी जैसे ही पेट्रोल पंप पर रुकी तो ट्रक चालक ने शोर मचा दिया। जिससे पंप के कर्मचारियों ने उसे बचा लिया और पुलिस को सूचित किया। ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। सरवर गुलाम सबा ने बताया कि फगवाड़ा सदर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें