फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव विधायक नरेश कटारिया के नेतृत्व में हुआ, जिसकी प्रक्रिया एसडीएम सूरज कुमार, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नरिंदर कुमार, तहसीलदार विनोद कुमार और अन्य पाषर्दों के सहयोग से हुई, जिसमें विधायक ने धर्मपाल चुग को अध्यक्ष पद का ताज पहनाया। इस मौके पर कुलदीप कौर को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और राजीव शर्मा को वाइस प्रेसिडेंट का ताज पहनाया गया। कटारिया ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी संख्या में नगर पंचायतें, नगर परिषदें और नगर निगम बने हैं और आने वाले समय में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी क्योंकि लोग पंजाब के मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के कामों से खुश हैं।