फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत के तहत मोगा भाजपा कार्यालय में विशाल सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी मोगा के जिला प्रधान डॉ. हरजोत कमल की अगुवाई में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में एक विशाल जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश सचिव रेनू थापर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। रेनू थापर ने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जिस गति से प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं, उससे यह निश्चित है कि वर्ष 2030 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हर भारतीय को गर्व होना चाहिए कि आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं ताकि आने वाला भारत न केवल शक्तिशाली बल्कि स्वाभिमानी और समृद्ध भी बने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें