फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस जवान के परिवार के सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जताया रोष, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2026 09:47 PM IST

पंजाब पुलिस के मृतक जवान के परिवार सदस्य होने आज दोबारा इंसाफ की मांग करते हुए वाल्मीकि चौक में रोज प्रदर्शन किया। परिवार सदस्यों की मांग थी कि जब तक युवक युवराज को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक उनका प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। जैसे ही मृतक युवक के परिवार सदस्यों के धरने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो भारी पुलिस फोर्स ने भी मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को आरोपियों पर सख्त करवाई करने की बात कहने लगी। हालांकि परिवार सदस्यों का यह भी कहना था कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक युवक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और रोजाना ऐसे ही बीच बाजार इंसाफ के लिए धरने लगाए जाएंगे। हालांकि थाना डिवीजन नंबर. 2 की पुलिस ने पंजाब पुलिस के जवान की मौत मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान महिला अमन और इसकी बेटी जैसिका निवासी बैकसाइड जनता ढाबा सरना पठानकोट और लवली निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में मृतक युवक युवराज की मां पूजा पत्नी लेट विजय कुमार मोहल्ला आनंदपुर टैंकी पठानकोट कहती है कि उसके लड़के के मोबाइल पर महिला अमन के मोबाइल से 6:30 बजे फोन आया। जबकि युवराज ने उन्हें रात 8 बजे कहा कि अमन मम्मा गुरदासपुर गए हैं और लवली मामा ने भी मुझे वंहा बुलाया है। जिसके बाद युवराज थार गाड़ी पर सवार होकर घर से गुरदासपुर के लिए चला गया। पीड़ित महिला पूजा का आरोप है कि 11 जून 2026 को महिला अमन ने गुरदासपुर अपने मायके घर बुलाकर अपने भाई लवली और बेटी जैसिका के साथ मिलकर युवराज को मानसिक तौर पर इतना ज्यादा परेशान कर दिया कि इनसे तंग आकर युवराज ने धीरा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर तीनों लोगों पर केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं धरने की वजह से भारी जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि सिविल अस्पताल पठानकोट में युवराज का पोस्टमार्टम हो गया है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद युवराज को उसके पिता की जगह नौकरी मिल गई थी। जोकि इस समय ट्रैनिंग सेंटर कपूरथला में बेसिक ट्रेनिंग कर रहा था। युवराज ट्रेनिंग सेंटर से स्पेशल डयूटी के लिए अमृतसर अपने अन्य साथियों के साथ डयूटी पर आया हुआ था। इस दौरान युवराज की बीमारी कारण सेहत खराब हो गई और वे अपने घर पठानकोट आ गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें