कैबिनेट मंत्री पंजाब तरुणप्रीत सिंह सौंद ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए अपने पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करवाए। मंत्री सौंद प्रत्याशियों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम खन्ना स्वाति टिवाना के कार्यालय पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं, जिसके आधार पर पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के नतीजों ने यह सिद्ध किया है कि पंजाब में लोग अब पुरानी पार्टियों को नकार रहे हैं। इसी कारण आज हमारी सरकार राज्य में हर मोर्चे पर नंबर वन बनकर उभरी है।