नांदेड़ में तख्त साहिब परिसर में हमले में घायल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को करीब 150 टांके लगे हैं। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि हमलावर ने बेहद करीब से वार किया और उसका निशाना सुखबीर बादल का दिल था, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से वह बाल-बाल बच गए। खंजर उनकी बाजू से होकर निकल गया, जिससे हड्डी में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें करीब 150 टांके लगाए गए।