फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला की टेबल टेनिस टीम ने नेशनल में जीता रजत पदक

बिहार के भागलपुर में आयोजित 36वें अखिल भारतीय टेबल टेनिस अंडर-17 राष्ट्रीय खेलों में देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बरनाला के टेबल टेनिस राज्य स्तरीय खिलाड़ी पारस कुमार और उनके साथियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चार दिन तक चले इन खेलों में पंजाब की टीम ने प्रतियोगिता जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला राजस्थान से था। इस प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने फाइनल मुकाबला जीता और पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर रही। पंजाब की टीम ने रजत पदक जीता। खिलाड़ी पारस कुमार, करण सिंह, निरंजन कुमार और जसमीत सिंह ने इन खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ी बरनाला के रहने वाले हैं। जिन्होंने राष्ट्रीय टेबल टेनिस खेलों में रजत पदक जीतकर पंजाब, स्कूल, माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है। बता दें खिलाड़ी पारस कुमार इससे पहले भी पंजाब स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय खेलों से रजत पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का बरनाला रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें