फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए की लायंस क्लब के मेंबरों ने लोगों से एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। सदस्यों का कहना है कि पूरे पंजाब में बाढ़ आने से सैंकड़ों गांव डूब चुके हैं। बाढ़ पीड़ित बहुत परेशान है, उन्हें खान-पान की सामग्री तक नहीं मिल रही है। इसीलिए सभी लोग एकजुट होकर उनकी मदद करो। लायंस क्लब ने गांव गट्टी मत्तड़ पहुंच कर वहां के पीड़ित लोगों को पशुओं के खाने के लिए मक्की का आचार, चारा व तूड़ी बांटी है।