फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में बाहर से सप्लाई हो रहा 433 किलो देसी घी पकड़ा, सैंपल भर लैब भेजे

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा क्षेत्र में बाहर से सप्लाई किए जा रहे देसी घी की कीमत, स्रोत और गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच की। विभागीय सूचना के अनुसार किसान यूनियन, जीरा से मिली जानकारी और मौके पर की गई चेकिंग के दौरान करीब 433 किलो देसी घी की बर्नाला क्षेत्र से जीरा में सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। इसे करीब 700 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा था। मौके से मिले एक टैक्स इनवॉयस में सिंह मिल्क एंड बेकरी प्रोडक्ट्स, भाई रूपा रोड, घंडा बन्ना द्वारा गिल स्वीट्स, कोट ईसे खान रोड, फिरोजपुर के नाम 325 किलो देसी घी दर्ज है। इनवॉयस नंबर 87, दिनांक 5 अप्रैल 2026 में जीएसटी सहित करीब 490 रुपये प्रति किलो की दर और कुल राशि 1,59,250 रुपये दर्ज है। ये कार्रवाई फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव कुमार ने की है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें