फिरोजपुर में गाय को मारने का एक मामला सामने आया है। गो रक्षकों का आरोप है कि जब कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारी गाय को ट्राली पर लादकर ले जा रहे थे तो उसके गले में रस्सी बांधकर खींचा गया और उसकी मौत हो गई । जब वे गाय को लेने के लिए संबंधित विभाग के पास पहुंचे तो उन्होंने गेट नहीं खोला। मरी हुई गाय अंदर रखी हुई थी। उनका आरोप है कि जब वह किसी गाय को पकड़ कर लाते हैं। जब गाय संबंधित व्यक्ति को सौंपते हैं तो उससे जुर्माने के तौर पर 2000 रुपये वसूलते हैं लेकिन उसकी रसीद नहीं देते हैं । दूसरी तरफ कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं । गाय बीमार थी जब उसको लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई थी। उनके पास डॉक्टर भी हैं और पशुओं को देने के लिए चारा भी है। अधिकारी ने कहा कि 2000 रुपये जुर्माने की रसीद की जो बात है यह गलत है। वह रसीद भी देते हैं और संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी भी जाता है।