फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में दो मंजिला घर की छत गिरी, पिता और दो बेटियों की माैत

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 01:00 PM IST

होशियारपुर के टांडा के मोहल्ला आईयापुर में गुरुवार सुबह साढ़े 5 बजे एक दो मंजिला घर की छत गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन गंभीर जख्मी हैं।  जानकारी के अनुसार इस घर में प्रवासी मजदूर शंकर मंडल अपनी चार बेटियों और पत्नी के साथ रहता था। शंकर मंडल मजदूरी करता था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब अचानक पूरा घर ढह गया जिसमें पूरा परिवार दब गया। मोहल्ला निवासियों ने तुरंत परिवार की मदद की और लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में शंकर मंडल और उसकी 2 बेटियों शिवानी और पूजा की मौत हो गई। शंकर मंडल की पत्नी और 2 अन्य बेटियों को गंभीर जख्मी हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें