फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमावर्ती गांव चांदी वाला में वीरवार रात किसान खेतों में तूड़ी बना रहे थे कि आसमान से ड्रोन हेरोइन के पैकेट संग तूड़ी बनाने वाली मशीन में गिरा। मशीन में आवाज आने पर तुरंत बंद की। देखा की उसके अंदर ड्रोन चला गया। हेरोइन का पैकेट जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलते बीएसएफ वहां पहुंच गई।