फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में पानी वाले गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ में रविवार शाम चार बजे खेल रहा पांच वर्षीय बच्चा पांव फिसलने से छह फुट गहरे पानी के गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घर के नजदीक ही खेत में गहरा गड्ढा बना हुआ था। पीड़ित पिता गुरजीत सिंह वासी गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ ने बताया कि उनके घर के साथ खेत मालिक ने गड्ढा खोदा हुआ था।उसका बेटा अरमान सिंह (पांच साल) घर के पास शाम चार बजे खेल रहा था। घर के साथ खेत में जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा हुआ था कि बरसाती पानी इसमें इक्ट्ठा हो जाए। गड्ढे की चौड़ाई पांच फुट और गहराई छह फुट है। अरमान खेल रहा था कि पांव फिसलने से गड्ढे में गिर गया। काफी देर बाद पता चला तो उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें