फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Israel attack on Iran: अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई-शारजाह की उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री परेशान

Sun, 01 Mar 2026 12:47 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

मिडिल ईस्ट में इस्राइलऔर ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पंजाब की हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षा कारणों और कई देशों के एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किए जाने के चलते दुबई, शारजाह और संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी देशों के लिए जाने वाली और वहां से आने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सैकड़ों यात्री परेशान नजर आए। अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार से ही यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दुबई और शारजाह जाने वाले कई यात्री अचानक उड़ानें रद्द होने से एयरपोर्ट पर फंस गए। उड़ानों की स्पष्ट जानकारी न मिलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें