कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा में गड़बड़ियों के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।छात्रों की गूंज अभियान 40 दिन चलेगा। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। इस अभियान में विद्यार्थियों का पंजीकरण होगा और उनके वॉइस मैसेज लिए जाएंगे। 9 अगस्त को दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ बड़ा प्रदर्शन होगा। शुक्ला ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और पेपर लीक मामले में माफिया की जांच हो। कांग्रेस का अभियान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुरू होगा। शुक्ला ने मांग की कि नेशनल टेस्ट एजेंसी और उनसे जुड़ी सभी संस्थाओं का ऑडिट किया जाए।