फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Water Dispute: राजस्थान से ₹1.44 लाख करोड़ की मांग, हरियाणा से ₹312 करोड़ वसूलने की तैयारी

Fri, 14 Aug 2026 04:55 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब सरकार ने पड़ोसी राज्यों राजस्थान और हरियाणा को नदी जल आपूर्ति तथा साझा नहरों के रखरखाव से जुड़े बकाया भुगतान के लिए नोटिस जारी किए हैं। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि राजस्थान से 1961 से 2025 तक नदी जल उपयोग की रॉयल्टी और मुआवजे के रूप में करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये की मांग की गई है। पंजाब सरकार ने राजस्थान को अंतिम मांग नोटिस भेजते हुए 30 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने को कहा है। सरकार ने चेतावनी दी है कि तय समय में भुगतान नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बरिंदर गोयल के अनुसार, वर्ष 1920 में महाराजा बीकानेर के साथ हुए समझौते के तहत पंजाब से राजस्थान को पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1960-61 तक राजस्थान इस पानी के लिए भुगतान करता रहा, लेकिन इसके बाद पिछली सरकारों ने भुगतान लेना बंद कर दिया। अब पंजाब सरकार पुराने बकाए की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें