फिरोजपुर सीमावर्ती जिले से शनिवार को फिरोजपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को औपचारिक रूप से रवाना किया। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम फिरोजपुर को विकास की नई पटरी पर ले जाएगा और व्यापारियों सहित पूरे क्षेत्र को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन न केवल फिरोजपुर बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। अब फिरोजपुर का नाम देश के बड़े शहरों की श्रेणी में शामिल हो गया है।