फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा अदालत को मिला धमकी भरा ई-मेल, बम की सूचना से हड़कंप

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 08 Jan 2026 03:13 PM IST

पंजाब में वीरवार को कई अदालतों में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन परिसर खाली करवाए गए और पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया।मोगा में सुबह 10 बजे के करीब कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही मोगा कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर मोगा एसएसपी समेत कई पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे। पुलिस द्वारा हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है जानकारी मिली है कि कोर्ट का काम शुरू हो चुका था। अचानक धमकी भरा मेल आने के बाद परिसर को खाली करवाया गया। 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें