फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर गिरीश महाजन के बयान से बढ़ा विवाद, अमित शाह ने भाजपा के रुख से बताया अलग

Thu, 11 Jun 2026 04:02 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को 'काला दिन' बताते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई में मारे गए लोगों को 'शहीद' करार दिया और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आलोचना की। महाजन ने सेना की कार्रवाई की तुलना अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली द्वारा स्वर्ण मंदिर पर किए गए आक्रमण से भी की। पंजाब में भाजपा एक नए सियासी संग्राम में फंस गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन के भिंडरावाले के शहीदी समागम में शामिल होने और वहां दिए गए बयानों से उपजा विवाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंच गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से महाजन के बयानों से दूरी बनाए जाने के बाद पंजाब भाजपा ने भी राहत की सांस ली है। दरअसल जून 2026 में अमृतसर के मेहता चौक स्थित दमदमी टकसाल मुख्यालय में आयोजित समागम में शामिल होकर गिरीश महाजन किसी राज्य सरकार के पहले मंत्री बने जिन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। मंच से उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार को काला दिन और आक्रमण बताते हुए इसकी तुलना अहमद शाह अब्दाली के हमले से की थी। कार्रवाई में मारे गए लोगों को शहीद कहे जाने संबंधी उनकी टिप्पणी ने भी विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा नेता गिरीश महाजन किसी भी राज्य सरकार के ऐसे पहले प्रतिनिधि बने, जिन्होंने बीते शनिवार यानी छह जून को अमृतसर में दमदमी टकसाल के मुख्यालय में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "हमारे लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार एक काला दिन है। हमारे भाइयों और बहनों को शहीद किया गया और मार दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें