फिरोजपुर के विधानसभा गुरुहरसहाय के गांव निधाना में10000 रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा एक नौजवान को धमकियां दी जा रही थी, उक्त नौजवान ने उनकी धमकियों से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पिता का आरोप है कि आरोपी उनके गांव में और मोहल्ले की गलियों में तलवार लेकर घूम रहे थे। उसके बेटे ने बुधवार लुधियाना जाना था लेकिन उसने डर कर सुबह 7:00 बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।