फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फायरिंग से दहशत: सेक्टर-21 और 32 में लगातार हमले, रंगदारी एंगल से जांच

चंडीगढ़ में फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाश शहर में पुलिस की सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-21 का है, जहां शहर के नामी बिल्डर के घर पर गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि यह घटना वीरवार देर रात को हुई है और पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर में मिली है। बिल्डर के घर पर फायरिंग का यह मामला गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। क्योंकि हमलावरों ने घर में एक पर्ची भी फेंकी है। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डर से रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग की गई है। हालांकि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। वहीं आपको बता दें की सेक्टर-32 ईमें छोटे चौक के सामने कोने पर स्थित सेवक फार्मेसी पर शुक्रवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने काउंटर पर बैठे व्यक्ति की ओर निशाना साधते हुए दो से तीन राउंड फायर किए, जो सीधे काउंटर पर जा लगे। सूत्रों ने  बताया कि एक गोली चैंबर में ही फंस गई थी।फायरिंग के दौरान काउंटर पर बैठे ऑनर के बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। मौके से एक खोल बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें