फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: ISI, ड्रग्स और फेक करेंसी नेटवर्क से जुड़े तार, 4 गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 07:00 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

चंडीगढ़ सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड के तार पाकिस्तान समर्थित आईएसआई के नार्को-टेरर और फेक करेंसी नेटवर्क से जुड़े होने का दावा किया है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में चंडीगढ़ पुलिस के एसपी अनुराग ने कहा कि गिरफ्तार 4 आरोपियों का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। पुलिस ने पंजाब के तरनतारन और अमृतसर से आकाश कुमार उर्फ मनी, सचिन सिलवेस्टर और गुरमीत सिंह उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि पूरी साजिश कपूरथला जेल में बंद गैंगस्टर धर्मेंद्र सिंह उर्फ गोली ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर रची थी। मुख्य साजिशकर्ता धर्मेंद्र सिंह उर्फ गोली को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कपूरथला जेल में बंद धर्मेंद्र उर्फ गोली पूरे मॉड्यूल का संचालन कर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर उसने शूटर अमित कुमार उर्फ शराबी, सन्नी मेहरा और आर्यन शर्मा तक हत्या में इस्तेमाल जिगाना पिस्तौल और अन्य संसाधन पहुंचाने की व्यवस्था की। पूछताछ में गुरमीत उर्फ बादशाह ने बताया कि धर्मेंद्र फोन पर लगातार निर्देश देता था कि हथियार कहां से लेने हैं, शूटरों को कहां ठहराना है, बाइक और कपड़ों का इंतजाम कैसे करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें