फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सेना की जासूसी: एक और गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन, हाईवे पर कैमरा

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 23 May 2026 01:14 PM IST

सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की नजर रख पाकिस्तान व अन्य देशों को जानकारी भेजने वाले पकड़े गए जासूस बलजीत का साथी अंकित निवासी फिरोजपुर कलां सुजानपुर पठानकोट को खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। पाकिस्तानी जासूस बलजीत सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों के मुताबिक अंकित ने बलजीत सिंह को कैमरे दिलाने में मदद की थी और दोनों फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से बातचीत करने लगे। अंकित से भी भारतीय एजेंसियां पूछताछ में जुटी हैं। आरोपी पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर पड़ते सुजानपुर के पुल नंबर 4 व 5 के बीच एक दुकान पर लगभग 5 माह सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रख जानकारी सांझा करते रहे। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह उक्त पाकिस्तान जासूसों ने कैमरे लगा रखे थे वहां पुलिस नाका भी रहता है और पुलिस की नाक तले ही आरोपी इतनी बड़ी खुफिया जानकारी हासिल करते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें