फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह की पार्टी ने घोषित किए 5 और उम्मीदवार, NSA में बंद 2 नेताओं को टिकट

Thu, 13 Aug 2026 02:26 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पांच और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, उनमें से दो पर एनएसए लगा हुआ है और मौजूदा समय में जेल में बंद है। जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। उनमें अमृतसर की अजनाला सीट से दलजीत सिंह कलसी और मोगा से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों के खिलाफ ही एनएसए लगा हुआ है। इसके अलावा पार्टी ने गिल विधानसभा सीट से दर्शन सिंह शिवालिक, कपूरथला से जगजीत सिंह बाबा जग्गा और कोटकपूरा से रछपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। उम्मीदवारों के नामों का एलान अमृतसर में सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें