फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने नामांकन किया दाखिल, जानिए कितनी है संपत्ति

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 18 Oct 2025 06:32 PM IST

तरनतारन उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के नामांकन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। तरनतारन उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू करोड़पति हैं। उनकी पत्नी के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। संधू के पास दो करोड़ की लैंड क्रूजर कार के अलावा एक फॉर्च्यूनर कार है। जिसकी कीमत वर्तमान में 15 लाख रुपये है। हरमीत सिंह संधू के पास डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर को अपनी संपत्ति के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार हरमीत सिंह संधू के पास 70 हजार नकद हैं। उनके कई बचत खातों में करीब दो करोड़ रुपये हैं। सोने के आभूषणों की बात करें तो 39 लाख से ज्यादा कीमत के 330 ग्राम सोने के आभूषण मौजूद हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें