फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के लॉरेंस रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से पर्स छीना

अमृतसर के व्यस्त लॉरेंस रोड इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से पर्स लूट लिया और पिस्तौल दिखाकर लोगों को डराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने बच्चे के साथ मिठाई की दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर पड़ी। राहगीरों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश द्वारा पिस्तौल निकालने पर लोग पीछे हट गए। पीड़ित परिवार दिल्ली से अमृतसर आया था। पर्स में नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें