फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

शहीदी दिवस (30 जनवरी) के अवसर पर ऐतिहासिक जलियांवाला बाग में देश के शहीदों को याद करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित किए और देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद राकेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समय के साथ लोग अपने शहीदों को भूलते जा रहे हैं, जो बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से नियमित रूप से यहां श्रद्धांजलि देने आते रहे हैं, लेकिन उनके परिवार की एक सदस्य, जो पिछले 70 वर्षों से लगातार इस दिन यहां आती थीं, स्वास्थ्य कारणों से इस बार नहीं आ सकीं। राकेश कुमार ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले शहीदों की याद में यहां मेलों जैसा माहौल होता था और भारी संख्या में लोग जुटते थे, लेकिन अब गिने-चुने लोग ही नजर आते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास और शहीदों के बलिदान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी को विरासत से नहीं जोड़ा गया तो ऐसे ऐतिहासिक दिन केवल सरकारी औपचारिकताओं तक सिमट कर रह जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें