फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के आनंद पार्क में फटा तिरंगा, लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से की तत्काल बदलवाने की अपील

Nivedita Updated Fri, 10 Jul 2026 08:57 AM IST

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित आनंद पार्क में लगा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फट जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, ऐसे में उसका इस हालत में लहराना राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के अनुरूप नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर से अपील की है कि फटे हुए तिरंगे को तुरंत बदलवाया जाए और इसकी नियमित देखरेख के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना प्रशासन और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नागरिकों ने मांग की कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए समय-समय पर तिरंगे का निरीक्षण कराया जाए और क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल नया ध्वज लगाया जाए। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें