पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश न होने के विरोध में संत सफाई सोसायटी लुधियाना ने हाल गेट के बाहर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का पुतला फूंका। सोसायटी के भाई दविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि राजा वडिंग ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी के समक्ष पेश न होकर बार-बार अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है। आयोग के समक्ष उपस्थित न होकर उन्होंने समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। सोसायटी ने मांग की कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए और आयोग की गरिमा बनाए रखी जा