फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बंदी सिखों की रिहाई का मामला, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य गुरचरण ने आप पर बोला हमला

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो लोग बंदी सिखों की रिहाई के लिए वास्तव में कुछ करना चाहते हैं, उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा किए गए प्रयासों से सीख लेनी चाहिए। भाई ग्रेवाल ने कहा कि केवल बयानबाजी से सिख समुदाय की भावनाएं संतुष्ट नहीं होंगी। सरकार को बंदी सिखों के मामलों में ठोस और कानूनी स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई का मामला कई बार खारिज होने का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी रुकवाने के लिए प्रकाश सिंह बादल द्वारा केंद्र सरकार तक पहुंच करने का भी जिक्र किया। ग्रेवाल के अनुसार, बादल ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सहित केंद्र के समक्ष यह मामला उठाया था। जगतार सिंह हवारा की बीमार माता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर हवारा को अपनी मां से मिलने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंदी सिखों का मुद्दा चुनावी राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। “तारीख और तथ्य खुद बोलते हैं,” उन्होंने कहा। साथ ही अपने बयान से किसी की भावना आहत होने पर माफी भी मांगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें