फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में होली सिटी टाउनशिप एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया तीज का पर्व

होली सिटी टाउनशिप एसोसिएशन की ओर से पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत को समर्पित तीज का त्योहार उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गिद्दा व भांगड़ा की प्रस्तुतियों से माहौल को पंजाबी रंग में रंग दिया। पंजाबी पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गिद्दा की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद पुरुषों ने भी भांगड़ा पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान पंजाबी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। जो लोग अपनी संस्कृति और विरासत को संभालकर रखते हैं, उनकी आने वाली पीढ़ियां उससे बहुत कुछ सीखती हैं। उन्होंने पंजाबियों से अपनी संस्कृति और विरासत से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। एसोसिएशन ने पंजाब की पुरातन संस्कृति को जीवित रखने के लिए हर वर्ष तीज का त्योहार मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कई मौजूदा व पूर्व प्रोफेसरों के अलावा पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें