फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग अमृतसर की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने हेतु जिला स्तरीय जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सिविल अस्पताल अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और रक्त की एक यूनिट कई लोगों की जान बचा सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों, ऑपरेशन करवाने वाले लोगों, प्रसूता महिलाओं तथा थैलेसीमिया रोगियों के लिए सुरक्षित रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए योग्य नागरिकों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की शपथ ली। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. सरबजीत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें