हरिमंदिर साहिब के पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह ने शहर में लगाए गए कुछ पोस्टरों पर कड़ा ऐतराज जताया है। इन पोस्टरों में पवित्र श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर छापे जाने और उन्हें कथित तौर पर गंदगी व कूड़े के ढेरों के पास लगाए जाने को लेकर उन्होंने इसे मर्यादा के विरुद्ध बताया है। मामला भाजपा नेता जगमोहन राजू द्वारा लगाए गए पोस्टरों से जुड़ा बताया जा रहा है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि अमृतसर को पवित्र शहर दर्शाने वाले इन पोस्टरों में श्री हरिमंदिर साहिब की तस्वीर का प्रयोग किया गया, लेकिन इन्हें ऐसी जगहों पर लगाया गया है जहां आसपास गंदगी फैली रहती है