फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: वाल्मीकि तीर्थ में राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की शिरकत

ऐतिहासिक वाल्मीकि तीर्थ, रामतीर्थ में भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह में संत-महापुरुषों, राजनीतिक नेताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि जी को नमन किया। समारोह के दौरान भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपनाने, समाज में समानता और भाईचारा कायम रखने तथा ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया गया। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस बार बड़े स्तर पर समारोह आयोजित किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने संत-महापुरुषों से बातचीत के दौरान वाल्मीकि तीर्थ के शेष विकास कार्यों की जानकारी देने को कहा, ताकि उन्हें पूरा करवाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें