फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु हरिकृष्ण जी के प्रकाश पर्व पर दीपमाला से जगमगाया श्री हरमंदिर साहिब

आठवें पातशाह श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शाम को सचखंड हरिमंदिर साहिब में धार्मिक श्रद्धा और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर में माथा टेका और गुरबाणी का श्रवण किया। इस अवसर पर हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में स्थित पवित्र सरोवर के किनारों पर संगत की ओर से दीपमाला की गई। हजारों दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। पवित्र सरोवर में दीपों की रोशनी का प्रतिबिंब श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान संगत ने रहिरास साहिब के पाठ में भी भाग लिया और सरबत के भले की अरदास की। रहिरास साहिब के पाठ के बाद हरिमंदिर साहिब में भव्य आतिशबाजी की गई। आसमान में दिखाई दिए रंग-बिरंगे नजारों ने पूरे माहौल को अलौकिक बना दिया। आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा में मौजूद रहे। प्रकाश पर्व पर दीपमाला और आतिशबाजी के इस मनमोहक दृश्य ने संगत की श्रद्धा को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें