फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के हॉल गेट क्षेत्र में प्रदर्शन के चलते दुकानें रहीं बंद, बरनाला में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन

बरनाला में हुई घटना के विरोध में सोमवार को सीवरेज कर्मचारी यूनियन और वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों ने अमृतसर के हॉल गेट क्षेत्र में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हॉल गेट को बंद कर दिया, जिससे पूरे इलाके में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान हॉल गेट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बरनाला घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और हालात पर लगातार नजर रखी गई। प्रदर्शन के कारण हॉल गेट से होकर गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें