पंजाब की सिख युवती को राजस्थान में राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा (आरजेएस) में शामिल नहीं होने दिया गया था। सिख युवती को उसके धार्मिक प्रतीकों (ककार) की वजह से परीक्षा केंद्र में जाने से रोक दिया गया था। तरनतारन जिले की युवती गुरप्रीत कौर मंगलवार को अमृतसर एसजीपीसी कार्यालय पहुंची। एसजीपीसी ने किया उसे सम्मानित किया। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने जानकारी दी।