फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में विरासती मार्ग पर खड़ी एसजीपीसी की बसों में तोड़फोड़

Nivedita Updated Thu, 20 Aug 2026 03:41 PM IST

श्री दरबार साहिब जाने वाले विरासती मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब के साथ पार्किंग में खड़ी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बसों में देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बसों पर गोलियां चलाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एसजीपीसी की ओर से संगत को विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करवाने के लिए इन बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों में जबलपुर से अमृतसर पहुंची संगत को आज विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करवाने के लिए ले जाने का कार्यक्रम था। इससे पहले ही रात में पार्किंग में खड़ी बसों को निशाना बनाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसजीपीसी की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बसों को हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान हो सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बसों पर गोलियां चलाई गई थीं या नुकसान किसी अन्य तरीके से किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें