फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी का बजट इजलास आज

Nivedita Updated Sat, 28 Mar 2026 11:33 AM IST

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बजट इजलास आज आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में धर्म प्रचार और शिक्षा को केंद्र में रखते हुए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। एसजीपीसी के मुख्य प्रवक्ता कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सिख धर्म के प्रचार-प्रसार को और मजबूत करने के लिए विशेष योजनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही एसजीपीसी के अधीन चल रहे शैक्षणिक संस्थानों के विकास और सुधार को लेकर भी ठोस फैसले लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस संबंध में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें