फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सीमा पार से नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 पिस्तौल, 1 किलो 54 ग्राम हेरोइन, पांच जिंदा कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि आरोपियों के तार पाकिस्तान और विदेश में बैठे तस्करों व गैंगस्टरों से जुड़े होने की जांच की जा रही है। पहले मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 किलो 54 ग्राम हेरोइन, एक कारतूस और ड्रोन बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाने की तैयारी थी। आरोपियों के विदेश बैठे तस्करों से संपर्क भी मिले हैं। दूसरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सात पिस्तौल बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वे हत्या, हथियार सप्लाई तथा लूट की वारदातों की तैयारी में थे। पुलिस ने वारदात से पहले ही इन्हें दबोच लिया। कमिश्नर ने कहा कि मोबाइल फोरेंसिक के जरिए विदेशी तस्करों और गैंगस्टरों से संपर्कों की जांच जारी है। विदेश में बैठे अपराधियों को एक्सट्राडिशन के जरिए भारत लाने की प्रक्रिया भी चल रही है। 15 अगस्त के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ाते हुए 18 दिन-18 रात के नाके लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें